31.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सुल्तानपुर : दो माह बाद पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव

सुल्तानपुर : दो माह बाद पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव

# जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए 

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                     एक विवाहिता की मौत के दो माह बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शव को पुलिस ने रविवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए जिलाधिकारी से पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की थी। मां की फरियाद पर डीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने का आदेश दिया था। रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सोनबरसा गांव निवासी सूफी बानो (25) पत्नी शाने उल्ला की 14 जुलाई 2021 को तबीयत खराब हो गई थी। ससुरालीजनों ने इसकी जानकारी उसकी मां अफसरी बेगम निवासी बेलहरी थाना मोतिगरपुर को फोन पर दी थी। परिवारीजन सूफी बानो को पहले निजी चिकित्सालय और फिर जिला अस्पताल ले गए। 15 जुलाई को जब उसकी मां पहुंची तो सूफी की मौत हो जाने की सूचना उन्हें मिली थी। मौत के बाद परिवारीजनों ने शव को गांव के बगल स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था।
इस बीच मृतका की मां को पता चला कि उसकी पुत्री सूफी बानो की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। इसके बाद वह 19 अगस्त को जिलाधिकारी के पास पहुंची और बेटी की हत्या की आशंका ससुराली जनों पर जाहिर कर शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम किए जाने मांग की थी। जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस से मांगी थी। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि सूफी की मौत बुखार से हुई है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम का आदेश दे दिया। उसके बाद रविवार की दोपहर तहसीलदार सदर विदुषी सिंह और देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214721
Total Visitors
1024
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This