स्मृतिशेष पं. राजबली शुक्ल का त्रयोदशाह संस्कार भावपूर्ण सम्पन्न
सासाराम।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बिहार के रोहतास जिले में बक्सर रोड पर करगहर प्रखंड स्थित शुक्लपुरा ग्राम के स्व नामधन्य पं राजबली शुक्ल का स्वर्गवास मुक्तिधाम काशी में गत 20 जून 22 को प्रातः दो बजे हो गया था। जिनका त्रयोदशाह 02 जुलाई को सकुशल संपन्न हुआ।

सामाजिक सोच एवं दानशीलता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सोंच-विचार के धनी पं शुक्ल जी की तेरहवीं में गणमान्यजनों से सामान्यजनों के साथ साथ टी सिरीज़ से जुड़े बिहार के नामी-गिरामी भोजपुरी गायकों ने अपनी भक्तिमय निर्गुण संगीत की सुन्दर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बनाकर भावविभोर कर दिया।









