जौनपुर : वायरल खबर का संज्ञान लेकर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ

जौनपुर : वायरल खबर का संज्ञान लेकर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                  विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी नरेन्द्रपुर में चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ के नदारद रहने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डॉ संतोष कुमार जायसवाल ने शनिवार को पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायत के सिलसिले में ग्रामीणों का भी बयान दर्ज किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में अस्पताल में ताला लगने समेत डॉक्टर और स्टाफ के हमेशा नदारद रहने की खबर चली थी। डिप्टी सीएमओ के साथ चिकित्सा अधीक्षक खुटहन डॉ रोहित लाल
अस्पताल पर पहुंचे और होम्योपैथ चिकित्सक डा. रविंद्र कुमार चौरसिया से जानकारी लेने के साथ उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए डा. चौरसिया ने डिप्टी सीएमओ के सामने त्यागपत्र देने और मीडिया रिपोर्ट की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि खबर सही निकले तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। डा. चौरसिया का कहना है कि अस्पताल खुलने का समय पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक का है।

उक्त रिपोर्ट सायं 4 बजे बनाई गई और गलत जानकारी दी गई। इस पर डिप्टी सीएमओ ने उनको समझा-बुझाकर उनका मनोबल बढ़ाया।डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक पाया गया है। इसके सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट सीएमओ को देने के साथ जिलाधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जाएगी। उसके बाद जरूरत के हिसाब से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleस्मृतिशेष पं. राजबली शुक्ल का त्रयोदशाह संस्कार भावपूर्ण सम्पन्न
Next articleगाजीपुर : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 400 लोग हुए लाभांवित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?