आजमगढ़ : परीक्षा फार्म के नाम पर हुई अवैध वसूली की जांच पूरी, आरोप सिद्ध

आजमगढ़ : परीक्षा फार्म के नाम पर हुई अवैध वसूली की जांच पूरी, आरोप सिद्ध

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क के नाम पर बिलरियागंज के इंटर कालेज में अवैध वसूली का आरोप है। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला संज्ञान में आया। डीआईओएस ने जांच कराई है। मामले में प्रधानाचार्य ने जवाब दिया है लेकिन विभाग इसे संतोषजनक नहीं मान रहा।
रानी की सराय निवासी संदीप विश्वकर्मा बिलरियागंज के एक राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक अगस्त को प्राविधिकला विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा का फार्म जमा करने गए थे। बोर्ड द्वारा प्रति विषय 206 रुपये व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क निर्धारित है। इसके बावजूद विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने 700 से लेकर 800 रुपये तक की वसूली की। आरोप है कि यह कार्य प्रभारी प्रधानाचार्य की मिलीभगत से किया गया। इतना ही नहीं आरोप था कि 700 रुपये परीक्षा शुल्क इनके प्राइवेट चालक एवं विद्यालय में कार्यरत परिचारक के माध्यम से लिया जाता है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने दो सदस्यीय टीम को जांच सौंपी थी। टीम ने जांच प्रक्रिया पूरी कर डीआईओएस को रिपोर्ट सौंप दी है। डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोष सिद्घ पाया गया है। जल्द ही प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleआजमगढ़ : जांच टीम ने 102 लोगों पर दर्ज कराया विद्युत चोरी का मुकदमा
Next articleआजमगढ़ जहरीली शराब कांड में छह और आरोपियों पर लगा रासुका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?