ईद व नवरात्र को लेकर पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द की अपील
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना परिसर में बुधवार की शाम आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

इंस्पेक्टर ने कहाकि इस बार ईद और नवरात्र एक साथ पड़ रहे हैं,ऐसे में आपसी भाईचारा और समन्वय बनाए रखना बेहद जरुरी है।उन्होंने गंगा-जमुनी तहज़ीब का उल्लेख करते हुए कहाकि सभी लोग मिलजुलकर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।उन्होंने बताया कि फूलपुर क्षेत्र में कुल 11 ईदगाहों पर नमाज़ अदा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज और हल्का प्रभारी के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू, रमेश विश्वकर्मा, डॉ. नसीम, सुनील त्यागी, गुड्डू यादव, जनार्दन चौरसिया, राजकुमार गुप्ता राजू, भरत जायसवाल, शहाबुद्दीन खान, अलाउद्दीन, मकसूद आलम, तस्लीम अंसारी, हलीम, हाफिज अलीम समेत गणमान्य उपस्थित रहे।


















