ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का बड़ा बयान, कहा हमें चाहिए अखंड भारत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का बड़ा बयान, कहा हमें चाहिए अखंड भारत

रांची।
तहलका 24×7
               ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मो. साजिद रशीदी ने पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया अदा किया है। मौलाना रशीदी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहलगाम के आतंकी पर मजबूत हमला किया और पाकिस्तान से चल रहे आतंक की फैक्टरियों को समाप्त किया। जरूरत पड़ी तो हम भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग में रिजर्व पुलिस बल तौर पर शामिल होंगे।
मौलाना ने कहा कि हम अखंड भारत चाहते हैं।
कहा इस्लाम, धर्म के नाम पर दहशतगर्दी की इजाजत नहीं देता है। मौलाना ने कहा कि आतंक की फैक्टरी को समाप्त करने के लिए हम नरेंद्र मोदी की शुक्रिया करते हैं, लेकिन आतंक का पेड़ पाकिस्तान है, जिसे काटना जरूरी है। सरकार द्वारा वक्फ कानून संशोधन-2025 पर मौलाना ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बहुत सारी संपत्तियां वक्फ की हैं और यह इसलिए है क्योंकि इससे गरीब मुसलमानों का हित हो सके, यह इसलिए है कि सभी राज्य के वक्फ बोर्ड विधवाओं को पेंशन, गरीब मुसलमान बच्चों को तालीम दी जा सके।
जिस मकसद से वक्फ हुआ, पिछली सरकारों ने उसका सही से इस्तेमाल नहीं किया। सरकार के इशारे पर वक्फ की जमीन लीज की जाती रही है। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के अंदर 250 बीघा प्राइम लोकेशन की जमीन पर कब्जा कर लिया, इसके सारे पेपर उनके पास हैं।मौलाना रशीदी ने कहा कि भ्रष्टाचार इतना है कि गरीब आदमी वक्फ की जमीन किराए पर नहीं ले सकता, जिसने लिया है वह सब अमीर लोग हैं।इन लोगों ने ऐसे नियम बना रखे थे कि गरीब मुसलमानों को वक्फ की प्रॉपर्टी लीज पर नहीं मिलती है, क्योंकि उसके लिए लीज ली जानेवाली प्रापटी की 33 प्रतिशत वक्फ में जमा कराने और ऊपर से रिश्वत का नियम बना रखा था।
उन्होंने ही वक्फ बोर्ड संशोधन कानून 2025 जो लेकर लोगों को गुमराह किया। मौलाना ने कहा कि बंगाल में मुसलमान सड़क पर उतरे, उन्होंने हिंसा की और जेल में हैं। सवाल यह है कि जब ममता दीदी ने कह दिया बंगाल में वक्फ कानून संशोधन लागू नहीं होगा, तब मुसलमान सड़क पर क्यों उतरे? उन्होंने कहा कि आज देश में मुसलमानों की जो स्थिति है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। कांग्रेस अगर मुसलमान के हितैषी थी तो मुसलमानों की प्रॉपटी मुसलमानों को दी जानी थी, लेकिन दिल्ली में DDA जहां बोर्ड लगा दी उसे कोई हटा नहीं सकता।
Previous articleसड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
Next articleसेना के शौर्य के आगे नतमस्तक है पूरा देश, लंका दहन हो चुका रावण वध बाकी : कृपाशंकर सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?