जौनपुर : आयातित उम्मीदवारों को नकार रही जनता- अशोक सिंह
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद की महत्वपूर्ण विधानसभा मड़ियाहूं में अपने को एक दूसरे की निकटतम प्रतिद्वंदी मानने वाली दोनों पार्टियों ने बाहरी आयातित उम्मीदवारों को खड़ा करके ना केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं का बल्कि जनता का सरासर अपमान किया है। इसका खामियाजा उन सबको भुगतना होगा। यहां के मतदाता मुझे इसी लिए ही अपना आशीर्वाद देंगे। क्योंकि मैं हमेशा इनके साथ सुख दुख में खड़ा रहा हूं उक्त विश्वास मड़ियाहूं विधानसभा से विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह ने पत्रकरो से बात करते हुए कही।

वह इसको मुद्दा बनाते हुए सर्व जातीय समर्थन हासिल करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि मड़ियाहूं से समाजवादी पार्टी ने सुषमा पटेल को मुंगरा बादशाहपुर से आयातित कर यहां खड़ा किया है। आखिर सुषमा पटेल अगर मुंगरा बादशाहपुर में अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाईं तो यहां वह कौन सा काम करेंगी। क्या मड़ियाहूं के स्थानीय कार्यकर्ताओं में से कोई सपा के उम्मीदवार नहीं बन सकते थे। ठीक इसी तरह भारतीय जनता पार्टी का कमल यहां से गायब है। कप प्लेट के साथ अपने गठबंधन से जिन आरके पटेल को बाहर से लाकर उम्मीदवार बनाया है क्या मड़ियाहूं में उनसे बेहतर काम करने वाले कोई पटेल कार्यकर्ता या नेता नहीं हैं। बीजेपी ने तो ना केवल स्थानीय लोगों का बल्कि अपने गठबंधन के साथियों को भी दरकिनार कर दिया है। बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर उसकी सहयोगी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को अपने से अलग कर दिया। इसलिए विकल्प के रूप में मैंने वीआईपी से टिकट लिया।



















