जौनपुर : रेडक्रास ने जिला जेल में बंद महिला कैदियों को बांटा हाईजिन किट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7
रेडक्रास सोसायटी के जौनपुर शाखा द्वारा जिला जेल में बंद लगभग 85 महिला बंदियों के बीच हाईजिन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम राम प्रकाश ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है, महिलाओं बंदियों के बीच हाइजिन किट का वितरण उनके स्वास्थ के लिए लाभकारी होगा।

















