17.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

नर्सिंग घोटाला केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, मलय कॉलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल व सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार

नर्सिंग घोटाला केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, मलय कॉलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल व सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार

इंदौर। 
तहलका 24×7 
            मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राजधानी भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की।
नर्सिंग कॉलेज घोटाला केस में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेस करने के बदले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। दिल्ली की टीम ने राहुल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन अनिल भास्करन और प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। मलय नर्सिंग कॉलेज के रिश्वत देने वाले चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत सीबीआई इंस्पेक्टर के साथ केस में दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई टीम ने इंस्पेक्टर राहुल राज समेत अबतक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को इन सभी की 10 दिन की रिमांड मिली है। रेड में राहुल राज के घर तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश, दो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। आरोपी रविराज भदोरिया के पास से 84.65 लाख रुपये की नकद जब्ती, प्रीति तिलकवार के यहां से करीब एक लाख रुपए और डायरी की जब्त की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This