तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 69 मामले आये।मौके पर मात्र 5 मामलों का निस्तारण हो पाया।एसडीएम के समक्ष पेयजल नलकूप थानारामपुर का मुद्दा ग्रामीणों द्वारा 12वीं बार उठा।अवनीश पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व बोरिंग कर छोड़ दिया गया है।जिससे लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं।

एसडीएम ने तहसील दिवस में उपस्थित एई अमित सिंह को फटकार लगाते हुए एक्सईएन जलनिगम को 15 दिन में हर हाल में नलकूप चालू करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर जगदीशपुर, गजेन्द्रा, रायतारा, विक्रमपुर, बेलवा, फत्तूपुर, रमई पट्टी एवं धरसौना से आए मुसहर समुदाय की महिलाएं एवं पुरुष अपने मूलभूत अधिकारों के लिए दिए प्रार्थना पत्र में
घरौनी प्रमाण पत्र एवं भूमि आवंटन की मांग की।

जिसपर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान फरियादियों व एसडीएम में घरौनी को लेकर नोकझोंक भी हुई। वहीं औराव की निर्मला देवी ने दूसरी बार प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि विभाग द्वारा चार पहिया वाहन होने की रिपोर्ट लगाते हुए राशन कार्ड काट दिया। जिसपर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर राशन कार्ड जोड़ने के निर्देश दिए।

















