पशुशाला समेत तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक

पशुशाला समेत तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक

# एक गौवंश समेत पशु पालक झुलसा, घर गृहस्थी का सामान राख

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
                क्षेत्र के राजधरपुर गांव में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से पशुशाला समेत तीन रिहायशी मड़हे जल गए। सूचना पर जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक एक गौवंश समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गौवंश को बचाने में पशु पालक भी आंशिक रूप से झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।बताया जा रहा है कि नरायन हरिजन के पशु शाला में दोपहर एक बजे के आसपास धुआं उठने लगा।
इधर परिजन तेज लू से बचने के लिए खुद को बचा रहे थे। जब आग की लपटे तेज हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पशुशाला में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गयी।
उसे बचाने के चक्कर में पशु पालक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। आगलगी का कारण पता नहीं चल सका।
Previous articleजम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Next articleडिप्थीरिया से बचाव के लिए शुरु हुआ टीकाकरण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?