पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में रह रहे थे।
           
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं।
Previous articleरिटायर्ड फौजी ने की बेटे की गोली मारकर हत्या
Next articleअब्‍बास अंसारी की विधायकी समाप्‍त, विधानसभा अध्‍यक्ष ने जारी किया आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?