फरीदुल हक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर सैय्यद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रिंका गौतम एवं एकता चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।

इसके बाद प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को बैच एवं डायरी प्रदान कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।इसके जरिए युवाओं में अखंडता,सहिष्णुता एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरुकता, जल संरक्षण,प्रदूषण नियंत्रण तथा जाति-पाति एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक समाज के निर्माण पर बल दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद यादव, शाहबाज आलम, डॉ. संजय कुमार यादव, शोएब अख्तर, आदित्य, अंशिका, सपना, नेहा, काजल, चांदनी, शमा, सिमरन खान, सानिया आलम, शबनम बानो, संजना, नूरा सबा, शिफा खान आदि उपस्थित रहे।


















