संत रविदास महान संत, समाज सुधारक, मानवता को सही मार्ग दिखाने वाले आराध्य थे: राकेश मौर्य

संत रविदास महान संत, समाज सुधारक, मानवता को सही मार्ग दिखाने वाले आराध्य थे: राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा सांसद कार्यालय नईगंज में जिलाध्यक्ष  राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान संत शिरोमणि, गुरु रविदास जयंती समारोह मनाया गया।इस अवसर पर सपाजनों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी आयोजित कर उनका स्मरण किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। वे एक चर्मकार परिवार में जन्मे थे, लेकिन उन्होंने सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति मार्ग अपनाया और समाज में समानता का संदेश दिया। संत रविदास एक महान भक्ति संत, समाज सुधारक और कवि थे, जिन्होंने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई।
उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। संत रविदास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती हैं।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, दीपचंद राम, राजन यादव, रमापति यादव, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, महेंद्र यादव नैपाल, अशोक यादव, प्रेमशंकर यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, हवलदार चौधरी, आलोक त्रिपाठी, मंजय कन्नौजिया, नंदलाल यादव लालचंद यादव, रामू मौर्य एडवोकेट, अशोक निषाद, संजय गौतम, पंडित जितेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए गुरु रविदास जी के विचारों पर चलने का आवाहन किया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
Previous articleबीएसए के नेतृत्व में शिक्षकों ने किया भंडारा
Next articleकार्यशाला में बताया प्रभावी भाषण कला की बारीकियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?