सिर कूचकर युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

सिर कूचकर युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

भदोही।
तहलका 24×7
               औराई कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में बीती रात युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह नहर के किनारे खेत में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सेऊर गांव के सरोज बस्ती निवासी नंदलाल सरोज के दो बेटों में शिवम कुमार सरोज (18) पिता के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार शाम को करीब पांच बजे वह अपनी मां प्रमिला देवी को 300 रुपये देकर घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। सुबह शौच करने के लिए ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो घोसियां के उत्तरी तरफ नहर के किनारे खेत में शिवम का शव पड़ा मिला।
उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले। घटनास्थल से पुलिस चौकी मात्र एक किमी दूर है।इससे पुलिस की सक्रियता पर भी लोगों ने सवाल उठाया। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की खबर मिलने पर सीओ नरेश कुमार और कोतवाल राम सरीख भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने पिता नंदलाल सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
Previous articleममता ने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का लगाया आरोप, केंद्र से सीमाओं की सुरक्षा का आग्रह
Next articleसामाजिक संस्था ने की नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?