अजीबो-गरीब मामला: प्रसव कराने वाली एएनएम पर ही चोरी का आरोप

अजीबो-गरीब मामला: प्रसव कराने वाली एएनएम पर ही चोरी का आरोप

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                पिंडरा विकास खंड के सिंधोरा स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां प्रसव पीड़ित महिला की मदद करना एक एएनएम को भारी पड़ गया।शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिंधोरा निवासी एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची,लेकिन वहां तैनात एएनएम वंदना राय अनुपस्थित थीं और केंद्र पर ताला बंद मिला।
महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन परेशान हो उठे।
दोपहर करीब 1 बजे तक भी कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा, तब पूर्व में तैनात रही एएनएम रीता देवी को सूचना दी गई।उन्होंने तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी से संपर्क किया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने केंद्र का ताला तोड़कर प्रसव कराने के निर्देश दिए।निर्देश के बाद रीता देवी ने केंद्र का ताला खुलवाकर सुरक्षित तरीके से महिला का प्रसव कराया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे।
हालांकि, दोपहर बाद जब तैनात एएनएम वंदना राय केंद्र पहुंचीं,तो उन्होंने सिंधोरा थाने में तहरीर देकर ताला तोड़ने और चोरी का आरोप लगा दिया।इस घटना से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है।पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही के मामले में संबंधित एएनएम के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleअमूल प्लान्ट पर मजदूरों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Next articleदलित परिवार पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटा, दो महिला घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?