32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अज्ञात कारणों से लगी आग, दो दर्जन से अधिक रिहायशी छप्पर खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग, दो दर्जन से अधिक रिहायशी छप्पर खाक

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                  कृष्णापुर गांव में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में तेरह परिवारों का दो दर्जन से अधिक रिहायशी छप्पर जलकर खाक हो गया। जिसमें रखा लाखों रुपए का गृहस्थी का समान जल गया।
पीड़ित परिवारों के लोग उस समय अपने खेतो में गेहूं के फसल की काटाई कर रहे थे। छप्परों से आग की लपटे उठते  देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर  फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। कुछ ही देर बाद जिले से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले आग बड़ेलाल बिंद के छप्पर में लगी लगी। उसके बाद विकराल रूप लेकर बस्ती में फैल गई। आगजनी में रामप्रसाद निषाद, बड़ेलाल, रमेश, विपिन, राजेश,  खिलाड़ी, सोहन लाल, साहेब, सुनील, राकेश, बजरंगी, फागुलाल, इंद्रपति, कलावती का दो- दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। अगलगी में पांच लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420588
Total Visitors
349
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This