44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी शिरीष चंद्र गौतम (50) पुत्र लल्लन गौतम और उसके साथ धर्मेंद्र गौतम (25) पुत्र सुभाष चंद्र गौतम बाइक से सामान खरीदने के लिए सुजानगंज बाजार में आए हुए थे। सामान खरीद पर दोनों घर वापस जा रहे थे। बाइक को धर्मेंद्र गौतम चला रहा था। जब वह दोनों सुनसान स्थान से गुजर रहे थे उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सुजानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। और घायल श्रीचंद गौतम को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428029
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This