30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

अतीक को शहीद बताकर उसकी कब्र पर तिरंगा रखने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार 

अतीक को शहीद बताकर उसकी कब्र पर तिरंगा रखने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार 

# कांग्रेस पार्टी ने नेताजी को किया 6 साल के लिए निष्कासित 

प्रयागराज।
तहलका 24×7 
             अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसकी कब्र पर तिरंगा रखने वाले कांग्रेस नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रयागराज से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने अतीक हत्याकांड के बाद उसकी कब्र पर तिरंगा रखते हुए उसे शहीद बताया था। इस घटना के बाद धूमनगंज थाने के चौकी प्रभारी ने राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इतना ही नहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी कर डाली थी। राजकुमार ने अतीक की कब्र पर तिरंगा ओढ़ाकर सलामी भी दी थी। वायरल वीडियो में राजकुमार यह कहता दिखाई दिया था कि वह अतीक को शहीद का दर्जा दिलाएगा। वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। घटना सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रयागराज के पार्षद के प्रत्याशी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर राजकुमार को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396115
Total Visitors
328
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This