39 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

बोलेरो की चपेट में आये मां बेटा घायल 

बोलेरो की चपेट में आये मां बेटा घायल 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के अब्बोपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो खड़ी कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शाहापुर गांव निवासी 19 वर्षीय अनुराग यादव पुत्र उमेश यादव अपनी 45 वर्षीय मां मीना को बाइक पर बैठाकर दीदारगंज की तरफ से घर आ रहा था। अब्बोपुर में डा. भीमराव आंबेडकर मूर्ति के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक वाहन चलाते समय मोबाइल से गाना लगा रहा था। जिससे बोलेरो असंतुलित होकर बाइक से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37442636
Total Visitors
802
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This