अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकीलो में आक्रोश, निकाला जुलूस

अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकीलो में आक्रोश, निकाला जुलूस

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश कुमार गुप्ता 
तहलका 24×7 
               तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वकीलों ने बुधवार को प्रयागराज मुद्दे को लेकर हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिससे एक घण्टे तक तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अधिवक्ता राजेश सिंह राजन के प्रस्ताव पर वकील लाइब्रेरी भवन में जुटे और प्रयागराज में सरेराह पुलिस द्वारा वकील को पीटे जाने पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उसके बाद तहसील के वकील जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहाकि यदि वकीलों के ऊपर लगातार हो रहे हमले को सरकार रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस निर्णय नही लेती तो वकील आगे के आंदोलन के रणनीति पर विचार करेंगे।
जुलूस के पश्चात वकीलों ने बार अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा, विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल व संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया।
इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पंधारी यादव, जवाहरलाल वर्मा, शैलेन्द्र सिंह मीनू, नवीन सिंह, चंद्रभान पटेल, उदयनाथ भारती, प्रेमशंकर सिंह, अश्वनी राजपूत, दीपक सैनी, अंकित मिश्रा, सुभाष सिंह, राजेश सिंह, अजय गुप्ता समेत दर्जनों वकील रहे।
Previous articleशैक्षणिक भ्रमण पर निकले पीएम श्री के बच्चे, कापी पेन के साथ ही मिला यात्रा खर्च
Next articleआईएएस व आईपीएस समेत 12 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी, डेढ़ वर्ष पूर्व होटल में की थी मारपीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?