अधेड़ पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
# पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव स्थित बगीचे में आम बीनने गई 11 वर्षीया किशोरी के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा डरा ,धमका कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति ने पीड़िता को मारा पीटा और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दिया।

आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नही उठाया गया। पीड़ित के परिजन थक कर हारकर अधिवक्ता के साथ केराकत कोतवाली पहुंचे तब कहीं जाकर पुलिस ने दूसरे दिन मुकदमा दर्ज किया।बालिका अपने ननिहाल में रहती है। वह रविवार को शाम को चार बजे थोड़ी दूर स्थित एक बगीचे में आम बीनने गयी थी।

आरोप ये है कि अकेले उसे देखकर चालीस वर्षीय व्यक्ति की नीयत खराब हो गयी और उसे धर दबोचा। किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको मारा पीटा और धमकी दिया कि किसी से मत बताना नही तो तुमको और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार डालेंगे। पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मामी को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थानागद्दी चौकी पहुंचे।

जहां पुलिस ने जांच की बात कहकर हीलाहवाली की और घण्टों चौकी पर बैठाए रखने के बाद वापस भेज दिया। कोई कार्रवाई न होते देख पीड़िता के नाना ने दूसरे दिन तहसील के एक अधिवक्ता से मदद ली। अधिवक्ता की मदद से नाना की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को चिकित्सकसीय परीक्षण के लिए भेजा।

मामले में मंगलवार को पूछने पर सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।








