25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

अबूझ कारणों से लगी आग में महिला व पांच बच्चे जिंदा जले 

अबूझ कारणों से लगी आग में महिला व पांच बच्चे जिंदा जले 

कुशीनगर। 
तहलका 24×7 
                जिले से बड़ी घटना सामने आई है, यहां रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में एक महिला और 5 बच्चे शामिल हैं। यह घटना आधी रात को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रामकोला थाने के उर्दहा बापू नगर की है।बताया जा रहा है कि पूरा परिवार घर में सो रहा था, उसी समय अज्ञात कारणों से आग लग गई, पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया और चीख-पुकार मच गई। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि परिवार बाहर निकल नहीं सका।
आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। तब तक महिला और पांच बच्चों को आग से बचाया नहीं जा सका। पूरा परिवार जिंदा जल गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। घर में आग कैसे लगी, अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177421
Total Visitors
556
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This