34.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

अवैध रिवाल्वर व गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

अवैध रिवाल्वर व गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7
                 फूलपुर पुलिस ने अवैध असलहा व गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करखियाव चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने परसरा गांव के नंद घर के पास से अवैध रिवाल्वर के साथ परसरा निवासी अखिलेश गौड़ उर्फ हीरा को दबोचा।  गिरफ्तार युवक आसपास के लोगों को धमकी देने के साथ लूट के घटनाओं में भी आरोपित बताया जाता है।
वहीं बरजी गांव के पास मोपेड की डिग्गी में तलाशी के दौरान गांजा लेकर जा रहे युवक को एसआई अतुल त्रिपाठी ने हिरासत में लिया। उसके पास से एक किलो 240 ग्राम अवैध गांजा मिला। गिरफ्तार युवक अशोक कुमार निवासी घमहापुर फूलपुर ने बताया कि वह बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
पिंडराई अंडरपास के समीप जौनपुर से गांजा खरीद कर पैदल जा रहे लहंगपुर त्रिलोचन जौनपुर निवासी मनोज विंद को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एसआई अजय गोंड़ ने पकड़ा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37445192
Total Visitors
319
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This