आजमगढ़ : बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या व संविधान की हत्या कर सपाईयों का धरना-प्रदर्शन

आजमगढ़ : बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या व संविधान की हत्या कर सपाईयों का धरना-प्रदर्शन

फूलपुर।
अकलैन खान
तहलका 24×7
                 केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के तहत सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को फूलपुर तहसील परिसर मे सपाइयों ने धरना दिया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राघवेंद्र सिंह को सौंपा गया। इस दौरान तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगे।
वक्ताओं ने पंचायत चुनाव में धांधली, महंगाई, बढ़ते अपराध और अन्य बिंदुओं पर सरकार को जमकर घेरा। श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है।अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। पंचायत चुनाव में काफी धांधली की गई है। विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद आज़मी ने कहा कि सरकार को देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिंता नही है।

मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। ओकार यादव ने कहा कि सरकार केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पूंजीपतियों को मालामाल कर रही है। गांवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिंदगी जीने पर मजबूर है। संचालन नसीम अहमद आज़मी ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र बहादुर यादव, रविन्द्र यादव, प्रकाश यादव, बृजेश यादव, आरिफ, सुभाष राम, दिलीप यादव, निकेलाल गुप्ता, धर्मकांत यादव, जन्मजेय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।