35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

आजमगढ़ : रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, एक दर्जन लोग घायल

आजमगढ़ : रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, एक दर्जन लोग घायल

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               शहर कोतवाली क्षेत्र के चौदौका गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चल गईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर बताई है।चौदौका गांव निवासी घायल मनीष (24) उनकी पत्नी महिमा (22) ने विपक्षी पर रास्ता बंद करने का अरोप लगाते हुए कहा कि लगभग दो साल पहले से विवाद चल रहा है।

बकौल मनीष गुरुवार की रात वे अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे तो रास्ता विवाद को लेकर अनभिज्ञ थे। वह विवाद वाले रास्ते से घर जा रहे थे कि विपक्षी अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लाठी-ड़डे से हमलावर हो उठे। हमले में दंपती को बचाने दौड़ी परिवार की सुनीता (45) पत्नी छट्ठू, अनीष (16) पुत्र छट्ठू भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धर्मू (44) पुत्र बालकिशुन, सोनम (18) पुत्री सुरेश, पूनम(16) पुत्री सुरेश, बिन्नी (16) पुत्री अवधूराम, सिधू (30) पत्नी सनाधन और चंद्रावती (60) पत्नी बालकिशुन को भी चोटें आईं हैं। डाक्टर सतीश चंद्र कन्नौजिया ने सोना, धर्मू महीमा और मनीष की हालत गंभीर बताई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117654
Total Visitors
610
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीईओ ने अवैध रूप से चल रहे तीन स्कूलों में लगाया ताला

बीईओ ने अवैध रूप से चल रहे तीन स्कूलों में लगाया ताला खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This