35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आजमगढ़ : रोडवेज बस से गिरा युवक आया पहिए के नीचे आया

आजमगढ़ : रोडवेज बस से गिरा युवक आया पहिए के नीचे आया

# दर्दनाक मौत, जौनपुर में करता था इंजीनियरिंग की पढ़ाई 

आजमगढ़।
तहलका 24×7
             रानी की सराय कस्बा स्थित स्टेट बैंक के समीप वृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस से एक युवक अचानक सड़क पर गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ जान से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मऊ जिले का रहने वाला था। घटना के समय वह जौनपुर से वापस घर लौट रहा था। जौनपुर में रह कर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
जौनपुर से रोडवेज की एक बस बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ के लिए चली। यह बस अभी रानी की सारी कस्बा में पहुंची थी कि स्टेट बैंक के सामने चलती बस से एक युवक नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बस में मौजूद उसके साथी संदीप ने अनीश कुमार 20 पुत्र इनरूराम निवासी खैरा नासिर परसुपुर जिला मऊ के रूप में किया। मृतक वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी होने पर वह जौनपुर से वापस अपने घर मऊ जा रहा था। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बस में मौजूद मृतक के साथी संदीप द्वारा घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422190
Total Visitors
492
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This