आजम खान के नाम अफवाह फैलाने वाले यूसुफ़ मलिक पर पुलिस का शिकंजा

आजम खान के नाम अफवाह फैलाने वाले यूसुफ़ मलिक पर पुलिस का शिकंजा

रामपुर।
तहलका 24×7 
             आजम खान के करीबी युसूफ मलिक के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ दिन पहले आजम खान से जेल में मिलकर निकले युसूफ मलिक ने कहा था कि आजम खान ने ईद के दिन काले कपड़े पहनने का संदेश दिया है।यह वीडियो भी वायरल हुआ था।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मुरादाबाद निवासी यूसुफ मलिक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल किया जा रहा था, जिसमें एक विशेष पर्व के दिन विशेष धर्म के लोगों से अलग तरह के कपड़े पहनकर विरोध करने की बात कही जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस तरह की भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों को देखते हुए थाना गंज के उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी निवासी यूसुफ मलिक ने 14 मार्च को जिला कारागार रामपुर के मुख्य गेट के सामने मीडिया से बातचीत की थी।इस दौरान मलिक ने दावा किया था कि वह जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से मुलाकात करके आए हैं।युसुफ मलिक ने कहा कि आजम खान ने ईद के मौके पर मुसलमानों से अपील की है कि काले कपड़े पहनकर और हाथों में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें।
ईरान पर हुए हमले का विरोध करें। यह बयान सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस को जो तथ्य मिले उसके मुताबिक 14 मार्च को यूसुफ मलिक की आजम खान से किसी भी प्रकार की मुलाकात दर्ज नहीं पाई गई।पुलिस का कहना है कि इस तरह का बयान भ्रामक और असत्य प्रतीत होता है। इससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बयान के प्रसारित होने के बाद जिले में लोगों के बीच भय और तनाव का माहौल बन गया था।साथ ही आशंका जताई गई कि इस तरह की अफवाह से विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैल सकती है।कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए थाना गंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleगंगा नदी में इफ्तार पार्टी कर बिरयानी खाने और अवशेष फेंकने पर 14 गिरफ्तार
Next articleसोशल मीडिया पर जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को हाईकोर्ट का नोटिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?