इंदौर कोर्ट में बड़ा हादसा: एडीजे के सिर पर गिरा सीलिंग फैन, इलाज के बाद अवकाश पर गईं

इंदौर कोर्ट में बड़ा हादसा: एडीजे के सिर पर गिरा सीलिंग फैन, इलाज के बाद अवकाश पर गईं

इंदौर। 
तहलका 24×7 
                मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चल रही सुनवाई के दौरान अचानक सीलिंग फैन टूटकर एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) के सिर पर गिर गया। हादसे के समय कोर्ट रूम में कई अधिवक्ता और वादकारी मौजूद थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंखा गिरते ही जोरदार आवाज हुई और कोर्ट रूम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएल यादव ने बताया कि पंखा सीधे एडीजे के सिर पर गिरा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद एडीजे को आराम की सलाह दी। फिलहाल वह अवकाश पर चली गई हैं। घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अधिवक्ताओं का कहना है कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और कई जगहों पर प्लास्टर गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।इसके अलावा बिजली की वायरिंग भी काफी पुरानी बताई जा रही है।वकीलों ने आरोप लगाया कि परिसर में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
एक ही सार्वजनिक शौचालय का उपयोग सभी को करना पड़ता है,जिससे असुविधा बढ़ती है।उधर, प्रशासन की ओर से बताया गया कि पीपल्याहाना क्षेत्र में नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है, जिसे पूरा होने में अभी करीब एक से डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है।नई इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। फिलहाल पुरानी बिल्डिंग में कामकाज जारी रहने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
Previous articleएयर इंडिया में फ्री टिकट घोटाला: 4 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, वसूली की तैयारी
Next articleफरीदुल हक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?