31.7 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

इस बार 400 पार का आंकड़ा जरूर होगा पूरा बीजेपी : गिरीशचंद   

इस बार 400 पार का आंकड़ा जरूर होगा पूरा बीजेपी : गिरीशचंद   

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल व जेल में बंद शिबू सोरेन की पत्नी द्वारा भाजपा नेताओं के विषय में कही गई बातों के खिलाफ पलटवार हुआ। प्रदेश सरकार के खेलकूद युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरी चंद यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, आज हम मीडिया के सामने पोल खोलने का काम करेंगे।
पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण कार्यों के कारण जनता के मन में विश्वसनीयता घर कर गई है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है। वे गरीबी से निकल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का आंकड़ा बीजेपी अवश्य पार करेगी। क्योंकि अबकी बार जनता फिर से मोदी को चुनने का मन बना चुकी है।
देश में इंडिया गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाने में लगे हुए हैं। इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री पर चाहे कितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जिसने देश को लूटा है, उसे तो लौटाना ही पड़ेगा। कहा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं लेकिन उस पर एक्शन की बजाय लोकसभा का टिकट देते हैं। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं, लेकिन सब चुप रहते हैं। ये शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। ये हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। ये झूठे आरोप लगाते हैं और बाद में माफी मांगते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37446372
Total Visitors
425
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This