ईरान-इजराइल युद्ध का असर: गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लंबी कतारें

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लंबी कतारें

पटना। 
तहलका 24×7 
              मध्य पूर्व में जारी ईरान इजराइल तनाव का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है।राज्य के कई जिलों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं।राजधानी पटना सहित भागलपुर, सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर लोग सुबह पांच बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं, लेकिन मांग के मुकाबले सप्लाई कम होने के कारण सभी को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इससे आम लोगों के सामने रोजमर्रा का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।पटना के एक उपभोक्ता भोगेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन से उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया है।बुधवार को भी वह बुकिंग नहीं करा सके।उन्होंने एजेंसी के नंबर पर कॉल कर बुकिंग कराने की कोशिश की,लेकिन कॉल के बावजूद सिलेंडर बुक नहीं हो पाया।उन्होंने कहा कि गैस नहीं मिलने के कारण घर में खाना नहीं बन पा रहा है।ऐसे में परिवार किसी तरह दही-चूड़ा और ब्रेड-जैम से गुजारा कर रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है,लेकिन कई बार ऑनलाइन भी नंबर नहीं लग पा रहा है।इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।दूसरी ओर, होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी भी बढ़ गई है।उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई लगभग बंद है,जिससे कारोबार प्रभावित होने लगा है।
कई छोटे होटल और स्ट्रीट फूड विक्रेता सीमित संसाधनों में किसी तरह काम चला रहे हैं,जबकि कुछ ने गैस खत्म होने के कारण कारोबार अस्थायी रुप से बंद कर दिया है।व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में होटल और फूड इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है।वहीं उपभोक्ता भी जल्द से जल्द नियमित सप्लाई बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
Previous articleकोर्ट ने विवेचक की रिमांड अर्जी किया खारिज, कहा- पुलिस की कहानी संदिग्ध
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, 13 साल से बेड पर हैं हरीश राणा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?