ई-मेल पर मिली दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली

ई-मेल पर मिली दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली

आजमगढ़।
तहलका 24×7                                                             दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मेल पर मिलते ही जांच पुलिस सक्रिय हुई और कचहरी पहुंचकर पूरे परिसर को खाली कराया। आधिकारिक मेल पर 9.50 बजे आजमगढ़ कचहरी में बम की सूचना मिली थी।जिला जज जयप्रकाश पांडेय को जैसे ही सूचना मिली पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस बल ने कचहरी परिसर को खाली कराया और कचहरी परिसर की जांच करनी शुरु कर दी।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं तथा पूरे परिसर को खाली कराकर कचहरी में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जांच शुरु कर दी। धमकी भरा संदेश ईमेल के माध्यम से मिलते ही तत्काल एहतियातन सभी अदालतों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड ने परिसर की सघन तलाशी शुरु कर दी। तलाशी के दौरान मिलने वाली संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है।

जांच के दौरान मौके पर एसएसपी डा.अनिल कुमार के साथ कई थानों के पुलिस कर्मी, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Previous articleभतीजे ने बड़ी मां को पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम
Next articleतमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?