एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सहारनपुर पुलिस की बडी कार्यवाही
सहारनपुर।
तहलका 24×7
थाना मिर्जापुर व थाना फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चार मुकदमों में वांछित एक लाख का ईनामिया गौकशी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शहजाद पुत्र शहीद निवासी गन्देवड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पेशेवर अभियुक्त शहजाद के विरूद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर गौकशी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास आदि के 44 मुकदमे पंजीकृत हैं।अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल 7.44 एमएम,दो मैगजीन,कारतूस व एक पिस्टल .32 बोर,एक मैगजीन,कारतूस,2500 रुपये नगद, एक बाइक यूपी 11 एएल 3130 बरामद करने का दावा किया।एसएसपी अभिनंदन सिंह के मुताबिक बुधवार को थाना मिर्जापुर व थाना फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेहट विकासनगर रोड पर बिजली घर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी,तभी विकासनगर की तरफ से मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए।

जिन्हे प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर व थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वो नही रुके तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए चकरोड से बाग की तरफ भागे, पुलिस द्वारा भाग रहे बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाश अपनी मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए रजवाहे की पटरी पर शेरपुर पैलो की तरफ से होते हुए एक बाग में चले गये,जहां से भागते समय बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गयी,बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड फायरिंग की गयी जिसमें थाना फतेहपुर के आरक्षी कुलदीप व थाना मिर्जापुर के मुख्य आरक्षी सोविन्द्र घायल हो गये।

पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया,जिसकी तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।घायल बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र शहीद उर्फ सईद निवासी गन्देवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रुप में हुई।घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी बेहट भेजा गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में डाक्टरों द्वारा शहजाद को मृत घोषित कर दिया गया।घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


















