एनएसएस विशेष शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के समापन समारोह के तहत स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ रिंका और एकता चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।इसके बाद अक्सा जुबेर ने दहेज प्रथा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है,जिसे समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

वहीं, समा परवीन ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण के प्रति लोगों को सजग होने की आवश्यकता है,हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।इसी क्रम में साबरीन ने भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषय पर विचार रखते हुए कहा कि महिला समाज के लिए अभिशाप नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक है और उसके बिना समाज अधूरा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस छात्रों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।

इसके जरिए छात्र-छात्राएं समाज सेवा के साथ जल संरक्षण,मृदा संरक्षण,वृक्षारोपण एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य कर सकते हैं।अंत में उप प्राचार्य डॉ. निजामुद्दीन ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. शिव प्रसाद यादव,शाहबाज आलम,डॉ. संजय कुमार यादव,सूर्य प्रकाश यादव,सिमरन बानो, मो. सैफ, अशरफ,काजल,खुशी,रागिनी,रानिका कन्नौजिया आदि रहे।

















