एनएसएस शिविर संपन्न, छात्राओं ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान
शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
अब्दुल अज़ीज अंसारी डिग्री कॉलेज, मजडीहां के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन सोमवार को ग्राम सभा डोमनपुर में हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने गांव में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने के साथ ही ड्रॉपआउट छात्रों को पुनः प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिलाने पर जोर दिया।

स्वयंसेविकाओं ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सराहा। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय, कार्यक्रम अधिकारी इंदुलता यादव, ग्राम प्रधान तथा प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

















