एयर इंडिया में फ्री टिकट घोटाला: 4 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, वसूली की तैयारी

एयर इंडिया में फ्री टिकट घोटाला: 4 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, वसूली की तैयारी

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया में फ्री एयर टिकट के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है।कंपनी की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ है कि सैकड़ों कर्मचारियों ने सालाना मिलने वाली मुफ्त टिकटों का गलत इस्तेमाल करते हुए उन्हें बाहरी लोगों को बेच दिया।सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया कर्मचारियों को इंप्लाई लीजर ट्रैवल पॉलिसी के तहत हर साल 14 मुफ्त हवाई टिकटें दी जाती हैं।
ये टिकटें केवल कर्मचारी और उनके परिजनों के उपयोग के लिए निर्धारित होती हैं।लेकिन जांच में पाया गया कि करीब 24 हजार कर्मचारियों में लगभग 4 हजार कर्मचारियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इन टिकटों को अपने रिश्तेदार बताकर बाहरी लोगों को जारी कराया और बदले में पैसे वसूले।मामला सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है।
फर्जीवाड़े में शामिल कर्मचारियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनसे आर्थिक वसूली की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस कार्रवाई को एयर इंडिया की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Previous articleभाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Next articleइंदौर कोर्ट में बड़ा हादसा: एडीजे के सिर पर गिरा सीलिंग फैन, इलाज के बाद अवकाश पर गईं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?