एसडीएम ने कान पकड़ की उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एसडीएम ने कान पकड़ की उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

# ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र विवाद के बीच ट्रेनी आईएएस रिंकू सिंह राही ने पेश की विनम्रता की मिसाल

शाहजहांपुर। 
तहलका 24×7
            पुवायां तहसील में अधिवक्ताओं के आंदोलन के बीच नवागत एसडीएम व ट्रेनी आईएएस रिंकू सिंह राही का एक अलग ही रुप सामने आया।तहसील में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र विवाद को लेकर चल रहे धरना के दौरान एसडीएम ने अधिवक्ताओं के सामने सार्वजनिक रुप से माइक पर माफी मांगते हुए मंच पर ही कान पकड़कर पांच उठक-बैठक लगाई।उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से तहसील परिसर में अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं।
तहसीलदार व पूर्व एसडीएम चित्रा निर्वाल से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को लेकर विवाद के बाद अधिवक्ता धरने पर थे। इस बीच सोमवार शाम डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को हटाकर ट्रेनी आईएएस रिंकू सिंह राही को नया एसडीएम नियुक्त किया। मंगलवार को चार्ज संभालते ही एसडीएम रिंकू सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने एक अधिवक्ता को दीवार पर पेशाब करते देखा, जिसपर आपत्ति जताई।
अधिवक्ता ने जवाब में कहा कि मैं ब्राह्मण हूं, जनेऊधारी हूं, गंदे शौचालय में नहीं जा सकता। इसके बाद मामला और बढ़ गया।विवाद गहराता देख नवागत एसडीएम ने माइक पर कहा मैं इस तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी हूं, यदि मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं।इसके बाद उन्होंने खुद ही मंच पर कान पकड़कर पांच उठक-बैठक लगाई।
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ अधिवक्ताओं ने इस कदम की सराहना की तो कुछ ने प्रशासनिक गरिमा के लिहाज से सवाल भी उठाए।
एसडीएम की यह पहल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे अधिकारी की संवेदनशीलता बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे जरुरत से ज्यादा विनम्रता करार दे रहे हैं।
Previous articleबदमाशों ने लूटी 70 किलो चांदी
Next articleकॉलेज की हाईस्कूल व इंटर साइंस वर्ग की मान्यता रद्द
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?