35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
           ब्लाक मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को विधायक रमेश सिंह के अनुज व सोनपत्ती देवी मेडिकल ट्रस्ट के डायरेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े छह सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत और परम धर्म है। हमारा धर्म शास्त्र भी कहता है कि प्रत्येक जीवों में परमात्मा का वास होता है। गरीबों, लाचारों की सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर डबल इंजन की सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों, दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है। जिसका परिणाम भी गांव से लेकर शहर तक दिखने लगा है। मूलभूत सुविधाओं के अलावा बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा के बल पर समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहा परिवार भी तरक्की कर निरंतर ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। जो एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनने की तरफ ले जा रहा है।
इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, अजय सिंह, राजू, शशांक तिवारी, रविकांत विश्वकर्मा, अंबरीश निषाद, अभिषेक सिंह, संजय यादव, कमला प्रसाद सोनकर आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422339
Total Visitors
497
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This