31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

कन्नौज : मुस्लिम युवती ने पति को छोड़ हिंदू प्रेमी से रचाई शादी

कन्नौज : मुस्लिम युवती ने पति को छोड़ हिंदू प्रेमी से रचाई शादी 

# पुलिस की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

कन्नौज, लखनऊ।
तहलका 24×7
              जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति को छोड़कर हिंदू प्रेमी के साथ शादी कर ली। जिसके बाद अपना नाम बदलकर ‘निगहत’ से ‘नेहा’ रख लिया। बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल से महिला का हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बीते शुक्रवार उसने पुलिस की मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ दुर्गा मंदिर में सात फेरे ले लिए।
मामला छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कालियान का है। जहां के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी निगहत का वहीं के रहने वाले हिमांशु (23) के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बीते शुक्रवार को निगहत अपने बेटे रिहान (5) और प्रेमी हिमांशु के साथ बिधूना तहसील पहुंची। जहां दोनों ने खुद को बालिग होने की बात कहकर तहसील से शपथ पत्र बनवाया। इसके बाद शुक्रवार देर रात कस्बा के दुर्गा मंदिर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। निगहत से नेहा बनी महिला ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले छिबरामऊ के मुहल्ला सैयदबाड़ा निवासी जमाल मुस्तफा के साथ हुई थी। उसका 5 साल का बेटा रिहान है। महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात के रहने वाले हिमांशु से हुई और उसे प्यार हो गया। जिसके बाद अब उसने अपने पति से तलाक के लिए बिना अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि शादी के पहले अपने बेटे और प्रेमी के साथ बिधूना कोतवाली गई थी। जहां उससे पुलिस कर्मियों ने मंदिर जाने की बात कही थी। शादी के समय मंदिर में दो सिपाही भी तैनात थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216029
Total Visitors
1130
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This