13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

कबड्डी जूनियर ब्वॉयज में विवेकानंद सदन का कब्जा

कबड्डी जूनियर ब्वॉयज में विवेकानंद सदन का कब्जा

बड़ागांव, वाराणसी। 
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरे दिन दौड़ प्रतिस्पर्धा में कलाम सदन ने चार स्वर्ण, एक रजत तथा चार कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर कब्जा किया, आर्यभट्ट सदन 2 स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य पदक के साथ द्वितीय स्थान पर तथा दो स्वर्ण, एक रजत के साथ राधा कृष्ण सदन तृतीय स्थान पर काबिज रहा। कबड्डी में जूनियर ब्वायज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सदन ने राधाकृष्णन सदन को 35-25 के अंतर से करारी शिकस्त दी, वहीं दूसरी तरफ कबड्डी जूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने राधाकृष्णन सदन को 26-18 के अंतर से हराया।
कलाम सदन ने स्वामी विवेकानंद सदन को 36-22 के अंतर से हराकर अपना विजय पताका फहराया। जबकि खो-खो सीनियर बॉयज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सदन ने अपने प्रतिद्वंदी राधाकृष्णन सदन को बड़े नजदीकी अंतर 18-16 से पराजित कर अपना परचम फहराया। खेल के दूसरे दिन का संचालन विश्व दत्त मिश्रा, नितिन राज, यश्वी पाल, अनीता पटेल तथा आर्या मिश्रा ने बड़े रोचक अंदाज में किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक प्रमिला देवी, प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, विनय दुबे, विजय शंकरपाल, आरपी सिंह, अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This