करणी सेना ने की सपा सांसद को जूता मारने वाले को 5 लाख इनाम देने की घोषणा
# सपा सांसद पर भड़के करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष
उज्जैन।
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की विवादित टिप्पणी पर राजपूत समाज और करणी सेना में भयंकर आक्रोश है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सपा सांसद का मुंह काला करने वाले को नकद 5 लाख रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी कड़ी निंदा की है।सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कहा, भाजपा वालों का तकियाकलाम बन गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है।

यह बात वे लोग हर जगह दोहराते हैं।” रामजी लाल सुमन ने आगे बोलते हुए कहा मैं जानना चाहता हूं कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था। उन्होंने कहा कि मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।इस बयान के बाद पूरे देश में सियासत गरमा गई है। राजपूतों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।इतिहासकारों और राजपूत समाज ने इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया।

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा यह कहना तथ्यात्मक रूप से गलत है कि राणा सांगा बाबर को लेकर आए थे। राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, न कि उसे भारत बुलाया था। हमें गर्व है कि हमारे पूर्वजों ने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष किया। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने सांसद की टिप्पणी को इतिहास के अपमान की संज्ञा देते हुए कहा ऐसे बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महाराणा सांगा जैसे वीर पुरुषों के बारे में गलत बोलने वालों को संसद में बैठने का कोई हक नहीं है।

हम राष्ट्रपति से अपील करेंगे कि ऐसे बयान देने वाले को सदन से निष्कासित किया जाए और पाकिस्तान पहुंचाया जाए।उन्होंने विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा अगर कोई व्यक्ति सांसद का मुंह काला कर उन्हें जूते मारेगा तो उसे 5 लाख रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।














