26.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना- वि​नोद जायसवाल 

कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना- वि​नोद जायसवाल 

# ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति शिवभक्तों की सेवा के लिए सदैव तत्पर 

देवघर, झारखण्ड।
शुभांशू जायसवाल
तहलका 24×7
            ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति प्रत्येक वर्ष सावन माह में पूरी टीम के साथ कांवरिया पथ स्थित ठनठनियां धर्मशाला में कांवरियों की सेवा करती है। इसके साथ ही दर्जनों शिविरों के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा की जाती है।
बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति पिछले 32 वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ नावाडीह में शिविर लगाकर नि:शुल्क भोजन, फलाहार, चाय, शिकंजी, गरम पानी, चिकित्सा, विश्राम, शौचालय, स्नान आदि की व्यवस्था करती है। शिविर के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि आज ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति द्वारा आयोजित शिविर का रूप विशाल हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिया यहां विश्राम करते हैं। संघ के मंत्री वि​नोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, भोला गौड़ सहित तमाम लोग सेवा में जुटे रहते हैं।
बातचीत के दौरान मंत्री विनोद जायसवाल ने बताया कि कांवरिया पथ पर शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा की जाती है। सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति शिवभक्तों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव व वृक्ष एक समान हैं। जिस प्रकार शिव ने संसार को बचाने के लिये जहर पीया। उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन देकर कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करती है। कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। इससे पराभूत होकर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष शिविर लगाया जा रहा है। दीनानाथ जायसवाल ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से ठनठनिया जनसेवा संघ द्वारा शिविर लगाया जा रहा है और कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, चाय, नींबू पानी, गरम पानी, शिकंजी, फलाहार आदि दिया जाता है तथा उनके ठहरने के लिए भी उत्तम व्यवस्था है।
बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति का प्रधान कार्यालय 223, विधान सारणी, कोलकाता में स्थित है। साथ ही इनके साथ सहयोगी संस्था के रूप में ओम भोलेनाथ कांवरिया सेवा समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ कांवरियों की सेवा में लगी रहती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37175933
Total Visitors
570
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This