कातिलों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सधनपुर गाँव निवासी युवक की रविवार की भोर घर के बगल तालाब में चाकू गोदकर की गयी हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कातिलों की करीब तक पहुंच चुके है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।हत्या के पीछे क्या कारण था, हत्या कब, कहाँ और क्यों की गई। इस पर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।


















