21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

कानपुर : “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल…” के डांस पर हो गया कांड 

कानपुर : “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल…” के डांस पर हो गया कांड 

# अति उत्साह में तेजाब की बोतल सिर पर रख डांस कर रही महिला से छूटी बोतल 

# दो युवतियां गम्भीर रूप से झुलसी, निजी नर्सिंग होम में भर्ती

कानपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                    कानपुर में निकाह से पहले हल्दी की रस्म में एक महिला सिर पर तेजाब की बोतल रखकर नाच रही थी। “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल…” गाने पर डांस करने के दौरान महिला के सिर से बोतल गिर गई।इससे तेजाब छलककर दो लड़कियों के चेहरे पर जा गिरा। दोनों लड़कियां घायल हो गई हैं, एक की आंख में तेजाब चला गया है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर के जूही परम पुरवा के रहने वाले अतीक के बेटे का निकाह था। निकाह से 1 दिन पहले गुरुवार रात घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। इस दौरान महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। उसी समय अतीक के घर के पास रहने वाली दो लड़कियां भी आकर डांस देखने लगीं। डीजे पर “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल…” गाने पर एक महिला नाच रही थी।
महिला इस कदर उत्साहित हो गई कि उसने टॉयलेट साफ करने वाली तेजाब की बोतल अपने सिर पर रख ली।  डांस करते समय बोतल हाँ से छूट गई और तेजाब छलककर दोनों युवतियों के चेहरे पर जा गिरा। एक की आंख में भी तेजाब चला गया। इस घटना के बाद परिजन दोनों बच्चियों को पहले मेडिकल कॉलेज ले गए, उसके बाद वहां से गुरु तेग बहादुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की आंख में तेजाब गया है, उसकी रोशनी जाने का खतरा है।
तेजाब से घायल 15 वर्ष की लड़की का कहना है कि डीजे पर डांस हो रहा था, उसी दौरान एक महिला डांस कर रही थी, महिला को पता था कि बोतल में तेजाब है, फिर भी उसने लापरवाही की। उसी समय बोतल गिर गई और हम लोगों पर तेजाब के छींटे पड़ गए। नर्सिंग होम के एमडी डॉ. दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों लड़कियों के चेहरे पर तेजाब पड़ा है. एक ही आंख में तेजाब गया है, वह गंभीर है. प्लास्टिक सर्जन और आई स्पेशलिस्ट ने देखा है, इलाज किया जा रहा है।
वहीं जूही के एसीपी संतोष सिंह ने पुलिस के मीडिया सेल पर बयान जारी कर कहा है कि दोनों लड़कियां शादी समारोह के कार्यक्रम में बैठी थीं, उसी दौरान गाने के समय तेजाब की बोतल गिरने से हादसा हुआ है। दोनों का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस से अभी किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This