20.1 C
Delhi
Saturday, October 25, 2025

किशोरी संग सामूहिक दुराचार, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

किशोरी संग सामूहिक दुराचार, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

लखनऊ।
तहलका 24×7
             बंथरा थाना क्षेत्र में चार युवकों ने किशोरी से सामूहिक गैंगरेप की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन आनन-फानन हरौनी चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। राजधानी में सामूहिक दुराचार की सूचना होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद डीसीपी निपुण अग्रवाल, एडीसीपी बसंत कुमार, एसीपी विकास पांडे भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए।
देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को हरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। डीसीपी दक्षिणी निपुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र के रहने वाले परिजनों ने चार युवकों पर 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता इलाके के ही एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है।
किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गई थी, जहां से लौटते वक्त बनी-मोहान रोड स्थित हरौनी पेट्रोल पंप के पास अचानक 4-5 अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और सुनसान इलाके में ले जाकर डरा धमका कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों के जाने के बाद किशोरी ने घटना की सूचना बहनोई और परिजनों को दी। केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
डीसीपी दक्षिणी निपुण कुमार अग्रवाल के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। हालांकि शनिवार देर रात तक दो आरोपियों ललित और मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। ललित को मुठभेड़ में पकड़ा गया है, उसके पैर में गोली लगी है। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में इलाज चल रहा है। ललित का साथी छोटू और अन्य आरोपी फरार हैं।सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार # आर्टिका कार में मिले दो बछड़े खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This