मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम

# भारती विद्यापीठ व जेडी कान्वेंट स्कूल में छात्राओं को किया गया जागरुक

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित दो विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रख जागरुकता कार्यक्रम चलाया।मंगलवार की सुबह भारती विद्यापीठ व जेडी कान्वेंट स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी।
साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपराधिक घटना की स्थिति में वे तुरंत पुलिस की सहायता ले सकती हैं। उप निरीक्षक सुरेंद्रनाथ यादव, महिला आरक्षी सुमन सिंह व नेहा यादव ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि मिशन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाना है। समाज में तभी वास्तविक सुरक्षा संभव है जब हर महिला अपने अधिकारों को जानकर उनका उपयोग करे।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही। अंत में छात्राओं को सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक टिप्स भी बताए गए।
Previous articleदिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेनों व रोडवेज बसों में सघन चेकिंग अभियान 
Next articleखनन में लिप्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?