गोली मारकर पत्नी की हत्या के बाद खुद भी दे दी जान

गोली मारकर पत्नी की हत्या के बाद खुद भी दे दी जान

# अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया  अंजाम

फतेहपुर।
तहलका 24×7
              पति ने अवैध संबंध के शक में गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। युवक दो सप्ताह पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी रही।जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव में मुकेश निषाद (35), पत्नी गुड़िया देवी (30) के साथ रहता था। परिवार में तीन मासूम बेटिया हैं। मुकेश दिल्ली में रहकर कोई काम करता था।
थानाध्यक्ष गाजीपुर हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि त्यौहारों के कारण मुकेश दो सप्ताह पहले ही गांव आया था। थानाध्यक्ष के अनुसार मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध पड़ोसी युवक से हैं। इसे लेकर दंपत्ति के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद उसने तमंचे से गुड़िया के गर्दन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली।रात में गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दंपत्ति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक तमंचा भी बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पड़ोसी युवक से भी पूछताछ की जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पूछताछ में ग्रामीणों से जानकारी मिली है पति ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद मुकेश और गुड़िया की तीन मासूम बेटिया अनाथ हो गईं। तीनों की उम्र करीब एक साल से लेकर छह साल के बीच है। मुकेश की मां ने बताया कि रात में एक बच्ची रो रही थी। हम घर के अंदर पहुंचे, कहा कि बच्ची को चुप क्यों नहीं कराते, वह कब से रो रही है। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर पर पड़े थे।
Previous articleयुवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली
Next articleकिशोरी संग सामूहिक दुराचार, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?