44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

किसानों से वादा कर भूल जाती है सरकारें : अशोक सिंह

किसानों से वादा कर भूल जाती है सरकारें : अशोक सिंह

# हमारे समर्थन से बनेगी केंद्र की सरकार

# पार्टी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
              समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह जौनपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिल्ली पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए अशोक सिंह ने अगले चरण में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों के भीतर जोश भरा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी बड़ी ही दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं, बगैर हमारे किसी की सरकार नहीं बनने वाली है। मीडिया द्वारा जौनपुर लोकसभा के माहौल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर में न तो भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा और न ही सपा-बसपा का।
जौनपुर की जनता सबको जानती है। इस बार जौनपुर की जनता हमारी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी से जाकर नामांकन दाखिल किया, क्योंकि हम ये बताना चाहते थे कि किसान आज भी इसी हालत में है। किसानों से वादा करने वाले लोग सरकार में पहुंचते ही उनकी समस्या को भूल जाते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409990
Total Visitors
357
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This