44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

85 ग्राम मार्फिन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

85 ग्राम मार्फिन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

# पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साढ़े आठ लाख की मार्फिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अलग अलग स्थानों से दो अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशों को 85 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत आठ लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुम्बुलपुर गांव स्थित अंसार कालोनी मोड़ के पास 45 ग्राम मार्फिन के साथ रशीद पुत्र खुर्शीद निवासी अहमदाबाद थाना विलासपुर जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में भदैला नहर पुलिया के पास से 40 ग्राम मार्फिन के साथ इकराम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410974
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This