13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

कुएं से जिंदा निकाली गई आत्महत्या के लिए कूदी महिला, सात दिन तक सांप-बिच्छुओं से लड़ती रही जंग

कुएं से जिंदा निकाली गई आत्महत्या के लिए कूदी महिला, सात दिन तक सांप-बिच्छुओं से लड़ती रही जंग

पानापुर, सारण। 
तहलका 24×7 
                 सारण के पानापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी हैरत में पड़ जा रहे हैं। यहां की रहनेवाली एक महिला पिछले एक सप्ताह से लापता थी, जिसे गांव के बधार में मौजूद कुएं से जिंदा निकाल लिया गया। गांव की रहने वाली मीरा देवी (50) पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हो गई थी। इसके बाद से उसके परिजन खोज बीन में जुटे हुए थे। लेकिन, कही पर भी उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था।
शुक्रवार की दोपहर गांव के बधार में कुछ बच्चे खेलने गए हुए थे। इसी बीच उनको कुएं से कराहने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बच्चें डर कर वहां से भाग खड़े हुए। घर पहुंचकर उन लोगों द्वारा यह बात घरवालों को बताई गई। इसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे तो देखा की गांव की लापता महिला है। आननफानन में व्यवस्था लगाकर उसे बाहर निकाला गया। महिला काफी कमजोर हो गई फिलहाल स्थानीय स्तर इलाज कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति उनको काफी यातना देता है, जिससे तंग आकर महिला ने एक सप्ताह पूर्व आत्महत्या करने का फैसला कर लिया और घर के कुछ दूरी पर स्थित कुएं कूद गई। लेकिन, कुएं में पानी कम होने के कारण वह डूब नही पाई बल्कि उसमें मौजूद कीचड़ में सन गई। सात दिनों के कीचड़ में सने रहकर बिना कुछ खाए पिए आखिर जिंदगी की जंग जीत गई।बताया जा रहा है कि जिस कुएं में महिला डुबी थी उसमें कई सांप व बिच्छू भी थे, लेकिन कहा जाता न कि जाको राखे साईयां मार सके न कोए। सांप व बिच्छू भी उसका बाल बांका नहीं कर सके। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा व आश्यर्च का विषय बनी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This